Skip to main content

Posts

Showing posts from 2021

Android phone पर हमेशा के लिए ऐसे ब्लॉक करें विज्ञापन, देखें सिंपल स्टेप्स

फेवरेट मूवी का लुफ्त उठा रहे हों या इंटरनेट सर्फिंग कर रहे हों, ऐसे में फालतू विज्ञापन आ जाए, तो मजा किरकिरा हो जाता है। हमने से अधिकतर लोग इस समस्या से जरूर जूझ रहे होंगे। खासतौर से तब, जब आप गूगल क्रोम और मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स जैसे ब्राउज़रों का उपयोग करते समय अपने फ़ोन पर विज्ञापन देखते हैं। हालांकि एड ब्लॉक करने की प्रोसेस पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान हो गई है। अच्छी खबर यह है कि आप सभी ब्राउजर ट्रिक्स और यहां तक ​​कि ऐसे विज्ञापनों को भी ब्लॉक कर सकते हैं जो प्राइवेट DNS नाम के एक साधारण फीचर वाले ऐप्स के साथ आते हैं। इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप की मदद लेने की भी जरूरत नही हैं। प्राइवेट DNS सेटिंग ऑप्शन अधिकांश मॉडर्न एंड्रॉइड फोन में मिल जाता है, और आप इनका उपयोग विज्ञापनों को ब्लॉक करने के लिए कर सकते हैं। चलिए बताते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा। अपने एंड्रॉइड फोन पर विज्ञापनों को कैसे ब्लॉक करें: स्टेप 1: प्राइवेट DNS सेटिंग खोजें अपने फोन पर प्राइवेट DNS ऑप्शन खोजें। यह ऑप्शन आमतौर पर नेटवर्क और कनेक्टिविटी बैनर या इससे मिलते-जुलते बैनर के तहत मिल जाएगा। हालांकि,...

IPL 2022: आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को मिले कप्तान, ये 2 भारतीय खिलाड़ी होंगे इन टीमों के कप्तान

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीमें शामिल होने वाली है। वहीं जल्द ही ऑक्शन की तारीखों का ऐलान किया जाने वाला है। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल को संजीव गोएनका की लखनऊ फ्रेंजाइजी ने कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है। साथ ही इस टीम में राशिद खान और इशान किशन भी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर अहमदाबाद का नेतृत्व करेंगे। धोनी की धवन और अश्विन पर नज़र वहीं अहमदाबाद टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा हार्दिक पंड्या और क्विंटन डी कॉक और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी होंगे। जबकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन को अपनी टीम में लाने का प्लान कर रही है। IPL के शुरुआती सीजनों में रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे चुके हैं। ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जाडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़ को रीटेन किया है।  आईपीएल ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋ...

Data Patterns IPO : अच्छे सब्सक्रिप्शन और जीएमपी से मिल रहे मजबूत लिस्टिंग के संकेत, अलॉटमेंट डेट तय होना बाकी

Data Patterns IPO: डाटा पैटर्न्स के 588.22 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू के लिए बिडिंग 16 दिसंबर, 2021 को बंद हो गई और अब सभी की नजरें शेयर अलॉटमेंट डेट पर टिकी हुई हैं। 3 दिन चले सब्सक्रिप्शन के दौरान, पब्लिक ऑफर 119.62 गुना सब्सक्राइब हुआ, वहीं रिटेल पोर्शन 23.14 गुना सब्सक्राइब हुआ। इनवेस्टर्स की तरफ से मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद, ग्रे मार्केट भी इस पब्लिक इश्यू के लिए खासा बूलिश नजर आ रहा है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, डाटा पैटर्न्स का शेयर आज ग्रे मार्केट में 595 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। डाटा पैटर्न्स आईपीओ का जीएमपी बाजार के जानकारों ने कहा कि डाटा पैटर्न्स के आईपीओ का जीएमपी आज 595 रुपये है, जो कल रहे 610 रुपये के जीएमपी से 15 रुपये कम है। उन्होंने सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद जीएमपी में गिरावट सामान्य बात है। लेकिन 15 रुपये की गिरावट से ग्रे मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट बने रहने के संकेत मिलते हैं। उन्होंने गिरावट के बावजूद ग्रे मार्केट पब्लिक इश्यू पर मजबूत लिस्टिंग प्रीमियम का संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिन से इसका जीएमपी 580 रुपये से ...

Cryptocurrency prices today: क्रिप्टो बाजार में भूचाल- बिटकॉइन, एथेरियम, डॉगकॉइन और शीबा इनु में बड़ी गिरावट

Cryptocurrency prices today: आज वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार का पूंजीकरण 2.34 ट्रिलियन डॉलर है. इसमें पिछले 24 घंटों में 2.2 परसेंट की कमी दर्ज की गई है. शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें गिर गईं क्योंकि बिटकॉइन (Bitcoin price today) पिछले 24 घंटों में 2.4 फीसदी गिरकर यह 47,807.03 डॉलर पर कारोबार कर रहा था CoinGecko के अनुसार एथेरियम 2 फीसदी की गिरावट के साथ शुरुआती घंटों में 3,976.49 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा था. कल की तरह गिरावट का दौर जारी रखते हुए डॉगकॉइन 3.7 फीसदी (Dogecoin price today) गिर गया और यह 0.174720 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. शीबा इनु (Shiba Inu price today) में भी 3.5 फीसदी की और गिरावट देखी गई और यह 0.00003295 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. क्रिप्टो बाजार में गिरावट (cryptocurrency market) CoinGecko के अनुसार, कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन में कुल क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम (cryptocurrency trading volume) 109 बिलियन डॉलर है, जिसमें बिटकॉइन का हिस्सा 38.7 फीसदी और एथेरियम का हिस्सा 20.2 फीसदी है. इसके अलावा, अन्य क्रिप्टोकरेंसी के प्रदर्शन में भी...

IPL 2022 Mega Auction : केएल राहुल और राशिद खान को क्‍यों नहीं खरीद पा रही है लखनऊ की टीम!

IPL 2022 Mega Auction Update : आईपीएल 2022 की तैयारी जितनी तेजी के साथ चल रही थीं, उतनी ही अब खामोशी है. न तो टीमों की ओर से कोई अपडेट आ रहा है और न ही बीसीसीआई के आला अधिकारी कुछ कह रहे हैं. ऐसे में ऐसा लगने लगा है कि कुछ हो ही नहीं रहा है. लेकिन हो बहुत कुछ रहा है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि लखनऊ की टीम अभी तक अपने तीन खिलाड़ियों का ऐलान क्‍यों नहीं कर पा रही है. जबकि सच्‍चाई तो ये है कि आईपीएल 2022 के रिटेंशन से पहले ही लखनऊ के दो खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए थे कि ये खिलाड़ी लखनऊ की टीम से जुड़ सकते हैं. लेकिन रिटेंशन हुए अब 15 से भी ज्‍यादा दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नामों का ऐलान नहीं किया गया है. वहीं आईपीएल की एक और नई टीम अहमदाबाद का भी मामला फंसा हुआ है.  दरअसल अभी तक बीसीसीआई ने अहमदाबाद की टीम को लैटर ऑफ इंटेंट नहीं दिया है. मामले में कानूनी पेंच है. इसलिए बीसीसीआई की ओर से इसकी जांच की जा रही है. हालांकि टीम का ऐलान तो पहले ही हो गया था, लेकिन उसके बाद शिकायत मिलने के बाद सवाल उठाए जाने लगे और बीसीसीआई ने जांच से पहले मीटिंग की और लगातार इसको ल...

Supriya Lifescience IPO: आज से खुल रहा इश्यू, ग्रे मार्केट में चल रहा 91% प्रीमियम, पैसा लगाने से पहले जानिए बाकी डिटेल

Supriya Lifescience IPO: इश्यू के लिए 265–274 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है Supriya Lifescience IPO: फार्मा सेक्टर की कंपनी सुप्रिया लाइफसाइंसेज लिमिटेड (Supriya Lifescience Limited) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी गुरुवार 17 दिसंबर को खुलने वाला है। यह एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडेंट्स (API) बनाने वाली और उसकी आपूर्ति करने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है। API का इस्तेमाल दवाओं को बनाने में किया जाता है। आईपीओ को सब्सक्राइब करने से पहले जानें उससे जुड़ी 10 खास बातें: 1. Supriya Lifescience IPO date सुप्रिया लाइफसाइंसेज लिमिटेड का आईपीओ 16 दिसंबर को खुलेगा और इसे 20 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। 2. Supriya Lifescience IPO Price band 3. Supriya Lifescience IPO Details कंपनी इस आईपीओ से 700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है। यानी आईपीओ से मिली यह रकम कंपनी के पास जाएगी। जबकि 500 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसके तहत कंपनी के प्रमोटर सतीश वमन वाघ अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। Mutual Funds ने...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से दी करारी शिकस्त

ढाका: भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान बांग्लादेश पर 9-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच में दिलप्रीत सिंह ने 12वें, 22वें और 44वें मिनट में गोल की हैट्रिक लगाकर बांग्लादेश टीम पर एक मानसिक दबाव बना दिया। इसके बाद, जरमनप्रीत सिंह (31, 43), ललित उपाध्याय (29), आकाशदीप सिंह (54), मनदीप मोर (55) और हरमनप्रीत सिंह (57) ने भी टूर्नामेंट में भारत की पहली जीत में गोल किए। मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाते हुए गोल करने के प्रयास किए। इसके बाद, दिलप्रीत सिंह ने 12वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह की अच्छी मदद से कामयाबी हासिल की और युवा फॉरवर्ड ने भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। साथ ही दिलप्रीत ने 22वें मिनट में भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। वहीं, हाफ टाइम से पहले ललित ने गोल करके भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। हाफ टाइम के बाद, भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि टीम तीसरे क्वार्टर की शुरुआत बदलाव के साथ करेगी और खिलाड़ियों ने उनकी सलाह पर काम किया, जिससे मेजबान टीम को रोक पाना मुश्किल हो गया। भारत ने तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह औ...

MapmyIndia IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज होगा, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए क्या है GMP और लिस्टिंग की तारीख

MapmyIndia IPO allotment date: कंपनी के शेयरों का आवंटन आज यानी 16 दिसंबर को होने वाला है। कंपनी का इश्यू 9 दिसंबर को खुला और 13 दिसंबर को बंद हुआ था। MapmyIndia के इश्यू को निवेशकों ने काफी पसंद किया था और यह 154.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद से ही ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयर मजबूत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में MapmyIndia का प्रीमियम 1040 रुपए चल रहा है। कंपनी का इश्यू प्राइस 1033 रुपए है। इस हिसाब से देखें को कंपनी ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 100% ऊपर ट्रेड कर रही है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से MapmyIndia का शेयर 2073 (1033+1040) रुपए पर लिस्ट हो सकता है। अगर आपने भी MapmyIndia के इश्यू में निवेश किया था तो ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट। BSE की साइट के जरिए ऐसे चेक करें अलॉटमेंट सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx click here पर क्लिक करें. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें। आप जिस कंपनी के IPO का ...

IPL 2022: आईपीएल शुरू होने से पहले ही बैन हो सकती है अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी, ये नई टीम ले सकती है उनकी जगह

आईपीएल 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में 10 टीमें शामिल होने जा रही हैं, जिसमे इस बार दो नई टीमें जुड़ने वाली हैं, जो लखनऊ और अहमदाबाद जैसे शहर से जुड़ी हैं। हालांकि आईपीएल नीलामी से पहले ही अहमदाबाद की टीम की मुसीबत बढ़ गई है, टीम सट्टेबाजी कंपनी से सम्बन्धित है, ऐसे में इस टीम को बीसीसीआई से ऑफिसियल क्लीयरेंस अभी नहीं मिला है। बीसीसीआई फ्रेंचाइजी को आईपीएल में शामिल करने के लिए जरूरी कागजात देती है, जो अभी तक अहमदाबाद की टीम को नहीं मिला है, ऐसे में टीम पर शुरू करने से पहले ही बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी को नही मिला है लेटर ऑफ इंटेंट इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में जुड़ने वाली दो नई टीमों को लेटर ऑफ इंटेंट दिया जाना था, जिसमे से लखनऊ की फ्रेंचाइजी को ये लेटर दिया जा चुका है, जबकि अहमदाबाद की टीम को लेटर ऑफ इंटेंट नही दिया गया है। रिपोर्ट्स का ऐसा मानना है कि अहमदाबाद की टीम को ये लेटर फ्रेंचाइजी के सट्टेबाजी के संदेह को लेकर नही दिया गया है। बता दें, कि इस लेटर के मिलने के बाद ही आईपीएल प्रतियोगिता में टीम का आधिकारिक रूप ...

Multibagger Stock: एक साल में इस शेयर ने दिया 260% का रिटर्न, अभी भी बड़ी तेजी आने की उम्मीद, क्या आप करेंगे निवेश

APL Apollo Tubes Stock Price: पिछले एक साल में APL Apollo Tubes के शेयरों ने अपने निवेशकों को 260% से ज्यादा रिटर्न दिया है। 2021 में अब तक इसका रिटर्न 103% रहा है। सितंबर 2020 में APL Apollo Tubes के शेयर 480 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे जो शुक्रवार 9 सितंबर को 2.19% ऊपर 1880 रुपए पर बंद हुए हैं। APL Apollo Tubes स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी है। यह कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है जिनमें प्री-गैल्वनाइज्ड ट्यूब्स, स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब्स, गैल्वनाइज्ड ट्यूब्स, MS ब्लैक पाइप्स और हॉलो सेक्शंस बनाती है। मिंट के मुताबिक, डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने APL Apollo Tubes के कवरेज की शुरुआत इसे Buy रेटिंग के साथ की है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मल्टीबैगर स्टॉक्स और तगड़ा रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि इस प्रोडक्ट सेगमेंट में डिमांड बढ़ने से आगे कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा। कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, मार्केट शेयर बढ़ने के साथ-साथ विलय से क्रॉस सेलिंग बढ़ने के कारण भी आ...

SBI ने आम आदमी को दिया हर महीने 60,000 रुपये कमाने का मौका, जानिए कैसे उठाएं फायदा

कोरोना काल के इस दौर में अगर आप घर बैठे कोई बिजनेस शुरू (How to start business) करने की तैयारी कर कर रहे हैं या फिर आप कोई एक्सट्रा आमदनी (Earn money) की तालश में हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea) के बारे में बताएंगे। इसमें आप कम से कम 60,000 रुपये महीने तक की कमाई कर सकते हैं। ये मौका देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) दे रहा है। दरअसल आप SBI की ATM फ्रेंचाइजी (SBI ATM Franchise) लेकर बेहतर कमाई कर सकते हैं। बैंक अपनी तरफ से कभी भी इस्तेमाल नहीं करता है। वो ATM के लिए फ्रेंचाइजी का इस्तेमाल करता है। फिर इन कंपनियों का ATM लागने का है फ्रेंचाइजी लेने की शर्तें अगर आप फ्रेंचाइजी लेने में रुचि रखते हैं तो कम से कम आपके पास 50-80 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। दूसरे ATM एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होना जरूरी है। यह ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां लोगों को दूर से दिखाई दे। 24 घंटे पावर सप्‍लाई होनी चाहिए इसके अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन रखना होगा। इस ATM  से हर दिन 300 ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए। ATM की जगह में छत ...

Home First Finance Company का IPO 21 जनवरी को लॉन्च होगा, जानें इश्यू प्राइस सहित IPO की खास बातें

मुंबई बेस्ड हाउसिंग लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी (Home First Finance Company- HFFC) का आईपीओ (IPO) 21 जनवरी को लॉन्च होगा। कंपनी यह IPO 1153.72 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ला रही है। इस IPO के लिए कंपनी ने शेयर का इश्यू प्राइस 517-518 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वहीं, इसका लॉट साइज 28 शेयर का है। यह IPO 21 जनवरी से 25 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। 1153.72 करोड़ रुपये के इस IPO में 265 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 888.72 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे। Home First Finance Company के IPO में कंपनी के प्रमोटर True North Fund V LLP 435.61 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे। वहीं, Aether (Mauritius) 291.28 करोड़ रुपये के शेयर और Bessemer India Capital Holdings II 120.46 रुपये के शेयर जारी करेंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर पीएस जयकुमार 28.43 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे। साथ ही मनोज विश्वनाथन 12.92 करोड़ रुपये के शेयर इस IPO के लिए जारी करेंगे। कंपनी की योजना पहले 344.08 करोड़ रुपये के फ्रेश...

PPF, SCSS, सुकन्या समृद्धि योजना और KVP पर कितना मिल रहा है ब्याज, चेक कीजिए फिर निवेश कीजिए

भारत सरकार की तरफ से छोटी बचत योजनाएं चलाई जाती हैं। सरकार इन स्मॉल सेविंग्स स्कीम के इंटरेस्ट रेट में बदलाव भी करती रहती है। इन स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश करने पर 4 फीसदी से लेकर 7.6 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। आज हम यहां सरकार की उन 9 स्मॉल सेविंग्स स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिनमें निवेश से आप गारंटीड रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इन 9 स्कीम्स में किसान विकास पत्र (KVP), सीनियर सिटीजन बचत योजना  (SCSS), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना, नेशलन सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट शामिल हैं। अगर आप भी इन स्कीम्स में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए इन पर कितना ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (Post Office Savings Account) इस स्कीम में आप पोस्ट ऑफिस में एक सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं। यह खाता किसी बैंक खाते जैसा ही है। इंडिया पोस्ट इन खातों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की भी सुविधा देता है। फिलहाल इस स्कीम में निवेश करने पर सालाना 4 फीसदी ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (Post Office Time Deposit A...

IRFC IPO: पहले दिन 65 फीसदी सब्सक्राइब हुआ इश्यू, कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह बुक

भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) का IPO पहले ही दिन 18 जनवरी को 65 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी ने IPO के तहत 124.75 करोड़ शेयर जारी किए हैं जबकि अभी तक 50.97 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई जा चुकी है। शेयरों की इन संख्या में एंकर बुक शामिल है। कंपनी के एंकर बुक को पहले ही निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल चुकी है। एंकर बुक के जरिए कंपनी अपने कुल इश्यू साइज 4633 करोड़ रुपए में से 1390 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। रिटेल इनवेस्टर्स भी कंपनी के IPO में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। बोली के पहले ही दिन रिटेल सेक्शन का 80 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब हो चुका है। जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व सेक्शन 2.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। गैर संस्थागत निवेशकों के सेक्शन में अभी तक 4.7 फीसदी की बोली लगाई गई है। जबकि संस्थागत निवेशकों के सेक्शन में अभी किसी ने बोली नहीं लगाई है। इस IPO के तहत 1,78,20,69,000 शेयर जारी किए गए हैं। इनमें से 1,18,80,46,000 इक्विटी शेयर फ्रेश इश्यू है जबकि 59,40,23,000 इक्विटी शेयर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की तरफ से बेचे जा रहे हैं। इसमें से 50 लाख रुप...

IRFC, Indigo Paints का इस हफ्ते खुलेगा IPO.

इस हफ्ते 2 IPO खुलेंगे। एक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation -IRFC) का और दूसरा इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints)  का।   IRFC का IPO 18 जनवरी को खुलेगा और 20 जनवरी, 2021 को बंद होगा। वहीं इंडिगो पेंट्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 20 जनवरी को खुलेगा और 22 जनवरी को बंद होगा। हाल के IPO में निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया देखी गई है। जिससे शेयर बाजार में तेजी देखी गई है। इन दोनों कंपनियों का IPO साइज 5,800 करोड़ रुपये का होगा।  IRFC IPO में कुल 178.20 करोड़ के शेयर जारी किए जाएंगे। जिसमें 118.80 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और 59.40 करोड़ शेयर भारत सरकार ऑफर फॉर सेल (offer-for-sale ) के जरिए बिक्री बेचेगी। IRFC का ईश्यू प्राइस 25 से 26 रुपये प्रति शेयर होगा। कंपनी को इससे 46,00 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। पोस्ट ईश्यू के बाद इसमें सरकार की हिस्सेदारी घटकर 86.4 फीसदी रह जाएगी। ऐसे ही इंडिगो पेंट्स की योजना IPO के जरिए 300 करोड़ रुपए जुटाने की है। कंपनी के प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स 58.40 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इसका...

Post office savings account: पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में 500 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी

छोटी बचत योजनाओं में पोस्टऑफिस सेविंग्स अकाउंट काफी लोकप्रिय है। गांवों और छोटे शहरों में पोस्टऑफिस सेविंग्स पर लोगों का भरोसा ज्यादा है। लेकिन अब एक नए बदलाव से इन ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने कहा कि पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के लिए 500 रुपए मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी है। नए नियम के मुताबिक, "अब सेविंग्स अकाउंट में 500 रुपए का मिनिमम बैलेंस रखना होगा। यह पक्का करें कि 11 दिसंबर 2020 तक आपके सेविंग्स अकाउंट में कम से कम 500 रुपए बैलेंस रहे। अगर मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं किया गया तो 100 रुपए मेंटेनेंस चार्ज और उस पर GST जुटाना होगा। यह रकम आपके खातों से कट जाएगी।" पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर फिलहाल सालाना 4 फीसदी ब्याज मिल रहा है। साथ ही खाते में 500 रुपए का बैलेंस रखना होगा। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स की 10 खास बातें जानिए- -खाते में कम से कम 500 रुपए का बैलेंस रखना जरूरी है। -न्यूनतम 50 रुपए निकाल सकते हैं। -निवेश करने की कोई सीमा नहीं है। -अगर मिनिमम बैलेंस 500 रुपए से कम होगा तो निवेश करने की इजाजत नहीं होगी। -फाइनेंशियल ईयर के अंत...