Skip to main content

IPL 2022: आईपीएल शुरू होने से पहले ही बैन हो सकती है अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी, ये नई टीम ले सकती है उनकी जगह

आईपीएल 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में 10 टीमें शामिल होने जा रही हैं, जिसमे इस बार दो नई टीमें जुड़ने वाली हैं, जो लखनऊ और अहमदाबाद जैसे शहर से जुड़ी हैं। हालांकि आईपीएल नीलामी से पहले ही अहमदाबाद की टीम की मुसीबत बढ़ गई है, टीम सट्टेबाजी कंपनी से सम्बन्धित है, ऐसे में इस टीम को बीसीसीआई से ऑफिसियल क्लीयरेंस अभी नहीं मिला है। बीसीसीआई फ्रेंचाइजी को आईपीएल में शामिल करने के लिए जरूरी कागजात देती है, जो अभी तक अहमदाबाद की टीम को नहीं मिला है, ऐसे में टीम पर शुरू करने से पहले ही बैन होने का खतरा मंडरा रहा है।
अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी को नही मिला है लेटर ऑफ इंटेंट
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में जुड़ने वाली दो नई टीमों को लेटर ऑफ इंटेंट दिया जाना था, जिसमे से लखनऊ की फ्रेंचाइजी को ये लेटर दिया जा चुका है, जबकि अहमदाबाद की टीम को लेटर ऑफ इंटेंट नही दिया गया है। रिपोर्ट्स का ऐसा मानना है कि अहमदाबाद की टीम को ये लेटर फ्रेंचाइजी के सट्टेबाजी के संदेह को लेकर नही दिया गया है। बता दें, कि इस लेटर के मिलने के बाद ही आईपीएल प्रतियोगिता में टीम का आधिकारिक रूप से शुरुआत माना जाएगा।
भारत में बैन है सट्टेबाजी
इंडियन प्रीमियर लीग में इससे पहले भी फिक्सिंग को लेकर कदम उठाए गए हैं। भारत में सट्टेबाजी असंवैधानिक है। अहमदाबाद की टीम के साथ सट्टेबाजों का पैसा लगा है, ऐसी खबरें आ रही हैं। दरअसल अहमदाबाद की टीम को सीवीसी कैपिटल्स नाम की कंपनी ने खरीदा है। लेकिन इस कंपनी में इरेलिया नाम की कंपनी ने अपना पैसा लगाया है। इरेलिया कंपनी सट्टेबाजी से जुड़ी कंपनी बताई जा रही है, इसी वजह से अहमदाबाद की टिमकी मुसीबत बढ़ गई है और अब जांच के बाद ही ये टीम आईपीएल में शामिल हो सकती है।
बीसीसीआई और आईपीएल जी सी के अहमदाबाद के साथ 3 दिसंबर के साथ मीटिंग हो चुकी है, जिसका परिणाम जल्द ही आने वाला है। उम्मीद यही की जा रही है कि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कहे अनुसार उनका सट्टेबाजों के साथ कोई संपर्क नही है।

क्या आईपीएल से बाहर हो सकती है अहमदाबाद की टीम?
अहमदाबाद की सीवीसी पर लगे आरोप अगर सही साबित भी हो जाते हैं, तो उस वजह से अहमदाबाद फ्रेंचाइजी कंपनी से अधिकार वापस लेकर उस कंपनी को दे देगी, जोकि टेंडर के दौरान दूसरे नंबर पर थी। सीवीसी कैपिटल्स ने अहमदाबाद की टीम को 5625 करोड़ रुपये में खरीदी थी। दूसरे नंबर पर अडानी ने बोली लगाई थी। सीवीसी की तरफ से लगातार ये बात कही जा रही है कि इरेलिया कम्पनी भारत से ताल्लुक नही रखती है, इसलिए चिंता की कोई बात नही है।

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...