Skip to main content

IRFC IPO: पहले दिन 65 फीसदी सब्सक्राइब हुआ इश्यू, कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह बुक

भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) का IPO पहले ही दिन 18 जनवरी को 65 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी ने IPO के तहत 124.75 करोड़ शेयर जारी किए हैं जबकि अभी तक 50.97 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई जा चुकी है। शेयरों की इन संख्या में एंकर बुक शामिल है। कंपनी के एंकर बुक को पहले ही निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल चुकी है। एंकर बुक के जरिए कंपनी अपने कुल इश्यू साइज 4633 करोड़ रुपए में से 1390 करोड़ रुपए जुटा चुकी है।

रिटेल इनवेस्टर्स भी कंपनी के IPO में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। बोली के पहले ही दिन रिटेल सेक्शन का 80 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब हो चुका है। जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व सेक्शन 2.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। गैर संस्थागत निवेशकों के सेक्शन में अभी तक 4.7 फीसदी की बोली लगाई गई है। जबकि संस्थागत निवेशकों के सेक्शन में अभी किसी ने बोली नहीं लगाई है।

इस IPO के तहत 1,78,20,69,000 शेयर जारी किए गए हैं। इनमें से 1,18,80,46,000 इक्विटी शेयर फ्रेश इश्यू है जबकि 59,40,23,000 इक्विटी शेयर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की तरफ से बेचे जा रहे हैं। इसमें से 50 लाख रुपए के शेयर कर्मचारियों के लिए रिजर्व है। 

IRFC का इश्यू प्राइस 18 जनवरी को खुला है और 20 जनवरी को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 25-26 रुपये प्रति शेयर होगा। कंपनी को इससे 46,00 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। IPO के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी घटकर 86.4 फीसदी रह जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...