Skip to main content

Supriya Lifescience IPO: आज से खुल रहा इश्यू, ग्रे मार्केट में चल रहा 91% प्रीमियम, पैसा लगाने से पहले जानिए बाकी डिटेल

Supriya Lifescience IPO: इश्यू के लिए 265–274 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है
Supriya Lifescience IPO: फार्मा सेक्टर की कंपनी सुप्रिया लाइफसाइंसेज लिमिटेड (Supriya Lifescience Limited) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी गुरुवार 17 दिसंबर को खुलने वाला है। यह एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडेंट्स (API) बनाने वाली और उसकी आपूर्ति करने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है। API का इस्तेमाल दवाओं को बनाने में किया जाता है। आईपीओ को सब्सक्राइब करने से पहले जानें उससे जुड़ी 10 खास बातें:

1. Supriya Lifescience IPO date

सुप्रिया लाइफसाइंसेज लिमिटेड का आईपीओ 16 दिसंबर को खुलेगा और इसे 20 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा।

2. Supriya Lifescience IPO Price band

3. Supriya Lifescience IPO Details

कंपनी इस आईपीओ से 700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है। यानी आईपीओ से मिली यह रकम कंपनी के पास जाएगी। जबकि 500 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसके तहत कंपनी के प्रमोटर सतीश वमन वाघ अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

Mutual Funds ने इन 10 माइक्रो-कैप शेयरों में की नए सिरे से खरीदारी, क्या आपके पास हैं ये स्टॉक?

4. रिटेल निवेशकों के लिए 10% हिस्सा आरक्षित

आईपीओ का करीब 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए, जबकि 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित होगा। बाकी का 15 पर्सेंट हिस्सा नॉन-क्वालिफाइड इनवेस्टर्स के लिए अलग रखा गया है। फिलहाल कंपनी की 99.98 पर्सेंट हिस्सेदारी प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के पास है। आईपीओ के बाद यह घटकर 67.59 फीसदी पर आ जाएगा।

5. IPO का उद्देश्य

आईपीओ से मिली रकम में से 92.3 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, 60 करोड़ रुपये कर्ज को चुकाने और बाकी रकम सामन्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे।

6. Supriya Lifescience IPO Lot Size

आईपीओ के लिए न्यूनतम 54 शेयरों के लॉट में बोली लगाई जा सकती है। 274 रुपये ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट में निवेश के लिए 14,796 रुपये लगाना होगा। अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाई जा सकती है। इसके लिए 1,92,348 रुपये निवेश करना होगा।

7. कंपनी प्रोफाइल

सुप्रिय लाइफसाइंसेज नाम की यह कंपनी 2008 में शुरू हुई थी। यह विभिन्न कैटेगरी में 38 अहम API बनाती है। यह क्लोरफेनिरामाइन मैलेट (chlorpheniramine maleate) और केटामाइन हाइड्रोक्लोराइड (Ketamine Hydrochloride) की भारत की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर है। कंपनी साल्बुटामोल सल्फेट के बी सबसे बड़े एक्सपोर्टर में से एक है, जिसका वित्त वर्ष 2021 में भारत से API के हुए कुल निर्यात में करीब 31% का योगदान था। सुप्रिय लाइफसाइसेंज के प्रोडक्ट को अमेरिका और यूरोप सहित कई बाजारों में लाइसेंस मिला हुआ है। 31 अक्टूबर 2021 तक, इसके प्रोडक्ट 86 देशों में करीब 1,296 क्लाइंट्स को भेजे जाते थे।

8. वित्तीय सेहत

कंपनी पिछले तीन वित्त वर्षों से लगातार मुनाफा दर्ज कर रही है। वित्त वर्ष 2019 से 2021 के बीच इसके रेवेन्यू और मुनाफे में क्रमश: 17.7 फीसदी और 77.2 फीसदी की सालाना दर से ग्रोथ देखी गई है। वित्त वर्ष 2019 में इसका मुनाफा 39.4 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 123.8 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2019 में 285.9 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 396.2 करोड़ रुपये हो गया।

9. Supriya Lifescience IPO GMP Today

मार्केट के जानकारों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में सुप्रिया लाइफेंस के शेयर फिलहाल 250 रुपये या 91 पर्सेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। यह बताता है कि इस आईपीओ में काफी निवेशक दिलचस्पी ले रहे हैं।

10. शेयरों का अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 23 दिसंबर को हो सकता है। सुप्रिया लाइफ साइसेंज के शेयर 28 दिसंबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। ICICI Securities और Axis Capital के इस आईपीओ के बुकरनिंग लीड मैनेजर हैं।


Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...