Skip to main content

IPL 2022: आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को मिले कप्तान, ये 2 भारतीय खिलाड़ी होंगे इन टीमों के कप्तान

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीमें शामिल होने वाली है। वहीं जल्द ही ऑक्शन की तारीखों का ऐलान किया जाने वाला है। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल को संजीव गोएनका की लखनऊ फ्रेंजाइजी ने कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है। साथ ही इस टीम में राशिद खान और इशान किशन भी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर अहमदाबाद का नेतृत्व करेंगे।

धोनी की धवन और अश्विन पर नज़र
वहीं अहमदाबाद टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा हार्दिक पंड्या और क्विंटन डी कॉक और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी होंगे। जबकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन को अपनी टीम में लाने का प्लान कर रही है। IPL के शुरुआती सीजनों में रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे चुके हैं। ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जाडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़ को रीटेन किया है। 
आईपीएल ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे को रीटेन किया है।

जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन को रीटेन किया है। 

वहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड को रीटेन किया है। 

इसके अलावा पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह को रीटेन किया 
 जानकारी आईपीएल नीलामी में हर हाल में इस खिलाड़ी को खरीदेगी फ्रेंचाइजी, माही का है पसंदीदा

जबकि संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के रीटेन खिलाड़ी हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज को रीटेन किया है। 

साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक को रीटेन किया है। 

ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में आईपीएल ऑक्शन का आयोजन हो सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...