डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने कहा कि पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के लिए 500 रुपए मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी है। नए नियम के मुताबिक, "अब सेविंग्स अकाउंट में 500 रुपए का मिनिमम बैलेंस रखना होगा। यह पक्का करें कि 11 दिसंबर 2020 तक आपके सेविंग्स अकाउंट में कम से कम 500 रुपए बैलेंस रहे। अगर मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं किया गया तो 100 रुपए मेंटेनेंस चार्ज और उस पर GST जुटाना होगा। यह रकम आपके खातों से कट जाएगी।"
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर फिलहाल सालाना 4 फीसदी ब्याज मिल रहा है। साथ ही खाते में 500 रुपए का बैलेंस रखना होगा।
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स की 10 खास बातें जानिए-
-खाते में कम से कम 500 रुपए का बैलेंस रखना जरूरी है।
-न्यूनतम 50 रुपए निकाल सकते हैं।
-निवेश करने की कोई सीमा नहीं है।
-अगर मिनिमम बैलेंस 500 रुपए से कम होगा तो निवेश करने की इजाजत नहीं होगी।
-फाइनेंशियल ईयर के अंत तक अगर मिनिमम बैलेंस बढ़ाकर 500 रुपए नहीं किया जाता है तो अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज के तौर पर 100 रुपए और GST देना होगा। अगर अकाउंट बैलेंस ज़ीरो हुआ तो खाता अपने आप बंद हो जाएगा।
-हर महीने की 10 तारीख और महीने के अंत में खाते में मौजूद मिनिमम बैलेंस के आधार पर ब्याज कैलकुलेट किया जाएगा।
-अगर महीने की 10 तारीख और महीने की आखिरी तारीख को मिनिमम बैलेंस अगर 500 रुपए से कम होगा तो कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
-हर फाइनेंशियल साल के अंत में फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से तय हिसाब से इंटरेस्ट मिलेगा।
-इनकम टैक्स के सेक्शन 80TTA के मुताबिक, 10,000 रुपए तक का इंटरेस्ट इनकम टैक्स फ्री है।
Comments
Post a Comment