Skip to main content

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से दी करारी शिकस्त

ढाका: भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान बांग्लादेश पर 9-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की।

मैच में दिलप्रीत सिंह ने 12वें, 22वें और 44वें मिनट में गोल की हैट्रिक लगाकर बांग्लादेश टीम पर एक मानसिक दबाव बना दिया। इसके बाद, जरमनप्रीत सिंह (31, 43), ललित उपाध्याय (29), आकाशदीप सिंह (54), मनदीप मोर (55) और हरमनप्रीत सिंह (57) ने भी टूर्नामेंट में भारत की पहली जीत में गोल किए।

मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाते हुए गोल करने के प्रयास किए। इसके बाद, दिलप्रीत सिंह ने 12वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह की अच्छी मदद से कामयाबी हासिल की और युवा फॉरवर्ड ने भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। साथ ही दिलप्रीत ने 22वें मिनट में भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। वहीं, हाफ टाइम से पहले ललित ने गोल करके भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया।

हाफ टाइम के बाद, भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि टीम तीसरे क्वार्टर की शुरुआत बदलाव के साथ करेगी और खिलाड़ियों ने उनकी सलाह पर काम किया, जिससे मेजबान टीम को रोक पाना मुश्किल हो गया।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह और जरमनप्रीत ने दो और गोल जोड़े, जिससे दोनों ने भारत की बढ़त को 5-0 से मजबूत करने में मदद की। इस बीच, दिलप्रीत ने 44 वें मिनट में अपनी हैट्रिक बनाकर भारत की बढ़त को 6-0 कर दिया।

अंतिम क्वार्टर में भारत द्वारा कई गोल किए गए, जिससे उन्हें नौ गोल के साथ जीत पर मुहर लगाने में मदद मिली।

जीत के बाद कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, यह टीम की ओर से एक अच्छा प्रयास था और हमने इस मैच में कई बदलाव करने की कोशिश की, जिससे हमें कामयाबी मिली।

उन्होंने कहा, हम आज और कल के मैचों को लेकर विश्लेषण करेंगे और पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने के तरीके खोजेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...