Skip to main content

Multibagger Stock: एक साल में इस शेयर ने दिया 260% का रिटर्न, अभी भी बड़ी तेजी आने की उम्मीद, क्या आप करेंगे निवेश

APL Apollo Tubes Stock Price: पिछले एक साल में APL Apollo Tubes के शेयरों ने अपने निवेशकों को 260% से ज्यादा रिटर्न दिया है। 2021 में अब तक इसका रिटर्न 103% रहा है। सितंबर 2020 में APL Apollo Tubes के शेयर 480 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे जो शुक्रवार 9 सितंबर को 2.19% ऊपर 1880 रुपए पर बंद हुए हैं।

APL Apollo Tubes स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी है। यह कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है जिनमें प्री-गैल्वनाइज्ड ट्यूब्स, स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब्स, गैल्वनाइज्ड ट्यूब्स, MS ब्लैक पाइप्स और हॉलो सेक्शंस बनाती है।

मिंट के मुताबिक, डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने APL Apollo Tubes के कवरेज की शुरुआत इसे Buy रेटिंग के साथ की है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मल्टीबैगर स्टॉक्स और तगड़ा रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि इस प्रोडक्ट सेगमेंट में डिमांड बढ़ने से आगे कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा।

कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, मार्केट शेयर बढ़ने के साथ-साथ विलय से क्रॉस सेलिंग बढ़ने के कारण भी आने वाले समय में APL Apollo Tubes के शेयरों में तेजी आएगी। APL Apollo Tubes का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो डायवर्सिफाइड है जो इसके प्रॉफिट को अच्छा सपोर्ट देगा।

ब्रोकरेज फर्म ने APL Apollo Tubes के शेयरों को खरीदने की सलाह देते हुए इसका टारगेट प्राइस 2065 रुपए प्रति शेयर तय किया है। जबकि शुक्रवार 9 सितंबर को 2.19% ऊपर 1880 रुपए पर बंद हुए थे।
अपनी लीडरशिप पोजीशन, कम लागतस, स्ट्रक्चरल ट्यूब बिजनेस के कारण कंपनी बिल्डिंग मटीरियल सेगमेंट में प्रतिद्वंदी कंपनियों की तरह ही वैल्यूएशन हासिल कर सकती हैं

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...