Skip to main content

Home First Finance Company का IPO 21 जनवरी को लॉन्च होगा, जानें इश्यू प्राइस सहित IPO की खास बातें

मुंबई बेस्ड हाउसिंग लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी (Home First Finance Company- HFFC) का आईपीओ (IPO) 21 जनवरी को लॉन्च होगा। कंपनी यह IPO 1153.72 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ला रही है। इस IPO के लिए कंपनी ने शेयर का इश्यू प्राइस 517-518 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वहीं, इसका लॉट साइज 28 शेयर का है। यह IPO 21 जनवरी से 25 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। 1153.72 करोड़ रुपये के इस IPO में 265 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 888.72 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे।

Home First Finance Company के IPO में कंपनी के प्रमोटर True North Fund V LLP 435.61 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे। वहीं, Aether (Mauritius) 291.28 करोड़ रुपये के शेयर और Bessemer India Capital Holdings II 120.46 रुपये के शेयर जारी करेंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर पीएस जयकुमार 28.43 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे। साथ ही मनोज विश्वनाथन 12.92 करोड़ रुपये के शेयर इस IPO के लिए जारी करेंगे। कंपनी की योजना पहले 344.08 करोड़ रुपये के फ्रेश जारी करने की थी, लेकिन pre-IPO placement की वजह से इस, घटाकर 265 करोड़ रुपये करना पड़ा।

इस साल की तीसरा IPO

Home First Finance Company का IPO इस साल का तीसरा IPO है। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए कल तक खुला रहेगा। वहीं, इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints) का IPO 20 जनवरी को लॉन्च होगा। Home First Finance Company को इस IPO के लिए SEBI से मंजूरी फरवरी, 2020 में ही मिली थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी अपना IPO समय नहीं ला सकी। इस IPO को लाने के लिए कंपनी के पास मार्च, 2021 तक का समय था। आपको बता दें कि मुबई बेस्ड Home First Finance Company एक अफोर्जेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2010 में हुई थी।

Warburg Pincus अपने शेयर्स नहीं बेचेगी

आपको बता दें कि होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी को प्राइवेट इक्विटी फंड्स वालवर्ग पिंकस (Warburg Pincus), ट्रू नॉर्थ और GIC की बैकिंग प्राप्त है। हालंकि, इस IPO में Warburg Pincus अपने शेयर्स नहीं बेचेगी, क्योंकि वालवर्ग पिंकस ने स्टॉक्स 1 साल के लिए लॉक हैं। कंपनी ने कम से कम 1 साल तक के लिए HFFC में अपने निवेश को बनाए रखने का कॉन्ट्रैक्ट किया है। आपको बता दें कि Warburg Pincus अक्टूबर, 2020 में ही HFFC में 700 करोड़ रुपये का निवेश किया था। होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी में True North की हिस्सेदारी 33% है, जबकि इसमें Warburg Pincus की हिस्सेदारी 25% है।

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...