Skip to main content

जीपीएस बंद होने पर भी Google ट्रैक करता है आपके एंड्रॉयड फोन की लोकेशन


ख़ास बातें

गूगल जनवरी से यूज़र लोकेशन डेटा इकट्ठा कर रहा हैआसपास मौज़ूद सेल्युलर टॉवर के जरिए गूगल ने एड्रेस इकट्ठा कियागूगल का कहना है कि सेल्युलर टॉवर से यूज़र लोकेशन इकट्ठा करती है

एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में लोकेशन सर्विस बंद होने पर भी गूगल लोकेशन डेटा इकट्ठा करती है। क्वार्ट्ज़ ने दावा किया है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर लोकेशन ट्रैकिंग तब भी ऑन रहती है जबकि एक यूज़र ने लोकेशन को डिसेबल करने, किसी ऐप को इस्तेमाल ना करने या डिवाइस पर कोई सिम कार्ड नहीं डालने जैसे बड़े सुरक्षा उपाय अपना रखे हैं।क्वार्ट्ज़ द्वारा की गई जांच में दावा किया गया है कि एंड्रॉयड डिवाइस इन जानकारियों को तब भेजता है जबकि डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूज़र लोकेशन डेटा ट्रैकिंग को इस साल की शुरुआत से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। और कंपनी आमतौर पर तब भी आसापास मौज़ूद सेल्युलर टॉवर से एड्रेस लेता है जबकि डिवाइस पर लोकेशन सर्विस बंद हो। क्वार्ट्ज़ ने बताया कि गूगल ने इस तरीके की पुष्टि कर दी है।

क्वार्ट्ज़ के साथ बातचीत में गूगल के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी करीब 11 महीनों से एंड्रॉयड डिवाइस पर पुश नोटिफिकेशन और मैसेज की डिलिवरी सुधार करने के लिए सेल टॉवर एड्रेस इकट्ठा कर रही है। हालांकि, प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस दौरान यूज़र लोकेशन डेटा को कभी भी स्टोर नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर के आख़िर गूगल सेल टॉवर लोकेशन के तौर पर यूज़र लोकेशन डेटा ट्रैक करना बंद कर देगी। कंपनी ने कहा कि, ''एंड्रॉयड फोन अब इस सर्विस के तहत (जिसे यूज़र डिसेबल नहीं कर सकते) गूगल को सेल-टॉवर लोकेशन नहीं भेजेंगे।'' नई रिपोर्ट में यूज़र प्राइवेसी को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए हैं क्योंकि कई बार लोग अपने डिवाइस लोकेशन को ट्रैक करना पसंद नहीं करते लेकिन उनके पास इसे रोकने का कोई तरीका नहीं है।

गूगल के प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा कि, ''इस साल जनवरी में, हमने मैसेज डिलिवरी की स्पीड और परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए सेल आईडी कड को एक अतिरिक्त सिग्नल के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया। हालांकि, हमने कभी भी सेल आईडी को अपने नेटवर्क सिंक सिस्टम का हिस्सा नहीं बनाया, जिससे डेटा तुरंत ही डिलीट हो गया।'' रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर गूगल को कोई डेटा भेजा भी गया तो वो इनक्रिप्टेड था।

बता दें कि गूगल ने अपनी सर्विस इस्तेमाल के लिए अपनी नियम व शर्तों में लिखा है, ''जब आप गूगल की सर्विस इस्तेमाल करते हैं तो हम आपकी वास्तविक लोकेशन को इकट्ठा और सूचना को प्रोसेस कर सकते हैं। लोकेशन के लिए हम कई तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, इनमें आईपी एड्रेस, जीपीएस और दूसरे सेंसर इस्तेमाल करते हैं। इनमें आसपास मौज़ूद डिवाइस पर गूगल की जानकारी, वाई-फाई एक्सेस पॉइं और सेल टॉवर शामिल हैं।''

अभी, यह स्पष्ट नहीं है कि लोकेशन ट्रैकिंग का इस्तेमाल किसलिए किया गया लेकिन हो सकता है कि टारगेटेड विज्ञापन के लिए गूगल ने यह तरीका अपनाया हो।

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...