Skip to main content

ट्रू कॉलर में कोई आपको न कर पाए ट्रैक, 4 स्टेप में आसानी से हटाएं नाम

ट्रू कॉलर में कोई आपको न कर पाए ट्रैक, 4 स्टेप में आसानी से हटाएं नाम

अगर आप ट्रू कॉलर का इस्तेमाल करते हैं तो जब भी कोई अंजान नंबर से आपको कॉल करता है तो आपको उसका नाम ट्रूकॉलर ऐप बता देता है।


नाम हटाने के लिए सबसे पहले आपको ट्रू कॉलर में बनाया हुआ अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करना होगा।

ट्रूकॉलर यूज करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अगर आपका नाम भी ट्रू कॉलर पर है और आप चाहते हैं कि आपका नाम ट्रू कॉलर पर न आए, तो आप अपने नाम को ट्रू कॉलर से हटा सकते हैं। अगर आप ट्रू कॉलर का इस्तेमाल करते हैं तो जब भी कोई अंजान नंबर से आपको कॉल करता है तो आपको उसका नाम ट्रूकॉलर ऐप बता देता है। अब हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपना नाम ट्रू कॉलर से हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको ट्रू कॉलर में बनाया हुआ अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करना होगा। इसके बाद सिर्फ 5 स्टेप में आप अपना नाम ट्रू कॉलर से हटा सकते हैं।

ये हैं 4 स्टेप
1. ट्रूकॉलर के अनलिस्ट पेज (http://www.truecaller.com/unlisting) पर जाएं।
2. देश कोड के साथ अपना नंबर डालें। उदाहरण के तौर पर- +911140404040 या +919999999999
3. अब I am Not a robot पर क्लिक करें
4. अब 24 घंटे के अंदर आपका नंबर ट्रू कॉलर से हटा दिया जाएगा।

ट्रू कॉलर अकाउंट को ऐसे करें डीएक्टिवेट
एंड्रॉयड
ऐप खोलें> ऊपर में बायें किनारे पर पीपुल आइकन पर टैप करें> सेटिंग्स > अबाउट > डीएक्टिवेट अकाउंट।
आईफोन
ऐप खोलें> टॉप में दायीं तरफ बने गियर आइकन पर टैप करें > अबाउट ट्रूकॉलर > नीचे जाएं > फिर ट्रूकॉलर को डीएक्टिवेट करें।
विंडोज मोबाइल
ऐप खोलें, फिर निचले हिस्से में दायें किनारे पर दिख रहे तीन डॉट वाले आइकन को टैप करें > सेटिंग्स > हेल्प > अकाउंट डीएक्टिवेट करे

ट्रूकॉलर सभी यूजर के स्मार्टफोन के एड्रेस बुक के जरिए कॉन्टेक्ट डिटेल तैयार करता है। हो सकता है कि आपने इस ऐप को कभी इस्तेमाल ना किया हो लेकिन फिर भी आपका नंबर व नाम ट्रूकॉलर के डेटाबेस में मौजूद हो। क्योंकि हो सकता है इससे पहले आपका नंबर कोई और इस्तेमाल कर रहा हो और उसने ट्रूकॉलर पर अपना डेटाबेस स्टोर किया हो। ट्रू कॉलर के मुताबिक अनलिस्ट रिक्वेस्ट मिलने के 24 घंटे के अंदर इन नंबर को हटा देता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका नंबर हमेशा के लिए इस सर्विस में मौजूद नहीं रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...