दोस्तों आप तो जानते ही है कि गूगल हमारे दोस्तों और प्रफेशनल कॉन्टैक्ट्स के बारे में जानकारी जमा करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
परन्तु कई बार हमारी छोटी सी गलतियों से अपनी सारी मेहनत खो देते हैं और इन जरुरी डाटा को डिलीट कर देते हैं। लेकिन, अगर गलती से ऐसा हो जाए तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। मैं आपको बहुत ही आसान तरीकों से बताने जा रहा हूँ कि अपने खोए हुए गूगल कॉन्टैक्ट्स वापस कैसे पा सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले अपने ब्राउजर में नई गूगल कॉन्टैक्ट्स वेबसाइट खोलें और एक बात का ध्यान रखें कि यह आपको उसी अकाउंट से खोलना है जिसके कॉन्टैक्ट्स आप वापस पाना चाहते हैं।
स्टेप 2: वेबसाइट खोलने के बाद बाईं तरफ मेन्यु पर जाएं और मोर बटन पर क्लिक करें। जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपको रीस्टोर कॉन्टैक्ट्स क्लिक करना होगा।
Image: Google
स्टेप 3: इसके पश्चात् आप वह टाइम फ्रेम चुन सकते हैं जिसमें डिलीट किए गए कॉन्टैक्ट आप रीस्टोर करना चाहते हैं। इसके बाद रीस्टोर बटन पर क्लिक कर दें।
दोस्तों जैसे ही आप ये स्टेप पूरे करेंगे आपके सभी खोए हुए कॉन्टैक्ट्स रीस्टोर हो जाएंगे। लेकिन यह बता दें, कि आप कॉन्टैक्ट्स खोने के सिर्फ 30 दिनों के भीतर ही रीस्टोरेशन की प्रक्रियाको इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment