स्मार्टफोन यूजर्स के साथ अक्सर यह देखा गया है कि वह अपने फोन की सुरक्षा के लिए कोई ना कोई पासवर्ड सेट करते हैं और बाद में उस पासवर्ड को भूल जाते हैं। कई बार यूजर्स किसी फोन को बंद करके रख देते हैं और जरूरत के वक्त उसे ऑन करते हैं, तो उन्हे उसका पासवर्ड याद नहीं आता है। अगर आप भी कभी ऐसी परेशानी में फंस चुके हैं, तो आइये यहां हम आपको इन 3 तरीकों से फोन की स्क्रीन अनलॉक करना बता रहे हैं।
सबसे पहला तरीका तो यह है कि इसके लिए 5 बार आप फोन में गलत पासवर्ड डालें, यह तरीका सबसे आसान और सेफ कहा जा सकता है। इसके बाद आपके पास फॉरगेट पासवर्ड का ऑप्शन पुछॉ जायेगा । इसके बाद गूगल अकाउंट डिटेल डालें, इस प्रकार से अब आपको एक ईमेल प्राप्त होगा , जिस पर क्लिक करके आप अपने फोन को अनलॉक कर नया पासवर्ड फिर से सेट कर सकते हैं।
अब ये है दूसरा तरीका कि सबसे पहले गूगल अकाउंट को लॉगिन करें। अब आप एंड्रॉइडडिवाइस मैनेजर सर्च के जरिए फोन अनलॉक कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है।
और अंत में उपर दिये गये तरीके से काम न बनता है तो अब आपके पास यह आखिरी तरीका है कि फोन को फैक्ट्री रिसेटींग में जाकर फिर से सेट करने का। इसके लिए फोन के वॉल्यूम अप, होम बटन और ऑन बटन एक साथ दबाएं। यहां आपको वाईप डाटा/ फैक्ट्री रीसेट>रिबोट सिस्टम नाउ ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप फोन को अनलॉक कर सकते हैं ।
लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि इस तरीके में आपके फोन का पूरा डाटा पूरी तरह से डिलिट हो जाएगा और आप उसे किसी भी हाल में फिर से प्राप्त नहीं कर सकेगें इसके लिए बेहतर यह होगा कि आप पहले फोन के डाटा, जरूरी सुचनॉए का बैक अप रख ले।


Comments
Post a Comment