RBI ने किया साफ- लिखे हुए 500 और 2000 के नोट लेने से इनकार नहीं कर सकते हैं बैंक अधिकारियों ने कहा कि लोग हमारे पास शिकायतें ले कर आ रहे हैं कि दुकानदार 10 रुपए के सिक्के नहीं ले रहे हैं। हमने ऐसी शिकायतें लेकर आ रहे लोगों को स्पष्ट कर दिया है कि 10 रुपए के सभी सिक्के मान्य लिखे हुए नोट सिर्फ जमाकर्ता के व्यक्तिगत खाते में जमा किए जा सकते हैं। कोई भी बैंक 500 और 2000 रुपए के उन नोटों को लेने से इनकार नहीं कर सकता है जिनपर कुछ लिखा हुआ है। हालांकि व्यक्ति ऐसे नोटों को बदलवा नहीं सकता है, यह नोट सिर्फ जमाकर्ता के व्यक्तिगत खाते में जमा किए जा सकते हैं। आरबीआई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया आर्थिक साक्षरता के तहत मेला आने वाले लोगों को जागरूक कर रहा है। यहां नए नोटों के फीचर समेत लोगों को उनके अधिकारों के प्रति साक्षर किया जा रहा है। साथ में, डिजिटल माध्यम से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रगति मैदान के हॉल संख्या 18 में लगे आरबीआई के स्टॉल में लोग अपने सवाल लेकर भी पहुंच रहे हैं। कोई यहां 500 और 2000 रुपए के ऐस...