Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2021

Home First Finance Company का IPO 21 जनवरी को लॉन्च होगा, जानें इश्यू प्राइस सहित IPO की खास बातें

मुंबई बेस्ड हाउसिंग लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी (Home First Finance Company- HFFC) का आईपीओ (IPO) 21 जनवरी को लॉन्च होगा। कंपनी यह IPO 1153.72 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ला रही है। इस IPO के लिए कंपनी ने शेयर का इश्यू प्राइस 517-518 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वहीं, इसका लॉट साइज 28 शेयर का है। यह IPO 21 जनवरी से 25 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। 1153.72 करोड़ रुपये के इस IPO में 265 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 888.72 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे। Home First Finance Company के IPO में कंपनी के प्रमोटर True North Fund V LLP 435.61 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे। वहीं, Aether (Mauritius) 291.28 करोड़ रुपये के शेयर और Bessemer India Capital Holdings II 120.46 रुपये के शेयर जारी करेंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर पीएस जयकुमार 28.43 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे। साथ ही मनोज विश्वनाथन 12.92 करोड़ रुपये के शेयर इस IPO के लिए जारी करेंगे। कंपनी की योजना पहले 344.08 करोड़ रुपये के फ्रेश...

PPF, SCSS, सुकन्या समृद्धि योजना और KVP पर कितना मिल रहा है ब्याज, चेक कीजिए फिर निवेश कीजिए

भारत सरकार की तरफ से छोटी बचत योजनाएं चलाई जाती हैं। सरकार इन स्मॉल सेविंग्स स्कीम के इंटरेस्ट रेट में बदलाव भी करती रहती है। इन स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश करने पर 4 फीसदी से लेकर 7.6 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। आज हम यहां सरकार की उन 9 स्मॉल सेविंग्स स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिनमें निवेश से आप गारंटीड रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इन 9 स्कीम्स में किसान विकास पत्र (KVP), सीनियर सिटीजन बचत योजना  (SCSS), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना, नेशलन सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट शामिल हैं। अगर आप भी इन स्कीम्स में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए इन पर कितना ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (Post Office Savings Account) इस स्कीम में आप पोस्ट ऑफिस में एक सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं। यह खाता किसी बैंक खाते जैसा ही है। इंडिया पोस्ट इन खातों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की भी सुविधा देता है। फिलहाल इस स्कीम में निवेश करने पर सालाना 4 फीसदी ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (Post Office Time Deposit A...

IRFC IPO: पहले दिन 65 फीसदी सब्सक्राइब हुआ इश्यू, कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह बुक

भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) का IPO पहले ही दिन 18 जनवरी को 65 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी ने IPO के तहत 124.75 करोड़ शेयर जारी किए हैं जबकि अभी तक 50.97 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई जा चुकी है। शेयरों की इन संख्या में एंकर बुक शामिल है। कंपनी के एंकर बुक को पहले ही निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल चुकी है। एंकर बुक के जरिए कंपनी अपने कुल इश्यू साइज 4633 करोड़ रुपए में से 1390 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। रिटेल इनवेस्टर्स भी कंपनी के IPO में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। बोली के पहले ही दिन रिटेल सेक्शन का 80 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब हो चुका है। जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व सेक्शन 2.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। गैर संस्थागत निवेशकों के सेक्शन में अभी तक 4.7 फीसदी की बोली लगाई गई है। जबकि संस्थागत निवेशकों के सेक्शन में अभी किसी ने बोली नहीं लगाई है। इस IPO के तहत 1,78,20,69,000 शेयर जारी किए गए हैं। इनमें से 1,18,80,46,000 इक्विटी शेयर फ्रेश इश्यू है जबकि 59,40,23,000 इक्विटी शेयर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की तरफ से बेचे जा रहे हैं। इसमें से 50 लाख रुप...

IRFC, Indigo Paints का इस हफ्ते खुलेगा IPO.

इस हफ्ते 2 IPO खुलेंगे। एक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation -IRFC) का और दूसरा इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints)  का।   IRFC का IPO 18 जनवरी को खुलेगा और 20 जनवरी, 2021 को बंद होगा। वहीं इंडिगो पेंट्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 20 जनवरी को खुलेगा और 22 जनवरी को बंद होगा। हाल के IPO में निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया देखी गई है। जिससे शेयर बाजार में तेजी देखी गई है। इन दोनों कंपनियों का IPO साइज 5,800 करोड़ रुपये का होगा।  IRFC IPO में कुल 178.20 करोड़ के शेयर जारी किए जाएंगे। जिसमें 118.80 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और 59.40 करोड़ शेयर भारत सरकार ऑफर फॉर सेल (offer-for-sale ) के जरिए बिक्री बेचेगी। IRFC का ईश्यू प्राइस 25 से 26 रुपये प्रति शेयर होगा। कंपनी को इससे 46,00 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। पोस्ट ईश्यू के बाद इसमें सरकार की हिस्सेदारी घटकर 86.4 फीसदी रह जाएगी। ऐसे ही इंडिगो पेंट्स की योजना IPO के जरिए 300 करोड़ रुपए जुटाने की है। कंपनी के प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स 58.40 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इसका...

Post office savings account: पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में 500 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी

छोटी बचत योजनाओं में पोस्टऑफिस सेविंग्स अकाउंट काफी लोकप्रिय है। गांवों और छोटे शहरों में पोस्टऑफिस सेविंग्स पर लोगों का भरोसा ज्यादा है। लेकिन अब एक नए बदलाव से इन ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने कहा कि पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के लिए 500 रुपए मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी है। नए नियम के मुताबिक, "अब सेविंग्स अकाउंट में 500 रुपए का मिनिमम बैलेंस रखना होगा। यह पक्का करें कि 11 दिसंबर 2020 तक आपके सेविंग्स अकाउंट में कम से कम 500 रुपए बैलेंस रहे। अगर मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं किया गया तो 100 रुपए मेंटेनेंस चार्ज और उस पर GST जुटाना होगा। यह रकम आपके खातों से कट जाएगी।" पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर फिलहाल सालाना 4 फीसदी ब्याज मिल रहा है। साथ ही खाते में 500 रुपए का बैलेंस रखना होगा। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स की 10 खास बातें जानिए- -खाते में कम से कम 500 रुपए का बैलेंस रखना जरूरी है। -न्यूनतम 50 रुपए निकाल सकते हैं। -निवेश करने की कोई सीमा नहीं है। -अगर मिनिमम बैलेंस 500 रुपए से कम होगा तो निवेश करने की इजाजत नहीं होगी। -फाइनेंशियल ईयर के अंत...