Skip to main content

पैन कार्ड बनाने और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सारी

पैन कार्ड बनाने और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सारी

पैन कार्ड बनाने और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सारी जानकारी


पैन कार्ड आवेदन के लिए इन डॉक्यूमेंट की ज़रूरत पड़ेगी...

एप्लिकेशन सब्मिट करने के लिए आपको PAN Services Unit की वेबसाइट पर कई डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत पड़ेगी। आपको पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ (पते का सबूत), जन्मतिथि प्रमाण पत्र और फोटोग्राफ अपलोड करना होगा। नीचे दिए गए हर सेक्शन में से आपको एक डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी निकालने की जरूरत पड़ेगी।

1. पहचान पत्र
पैन कार्ड बनवाने के लिए इनमें किसी एक डॉक्यूमेंट को पहचान पत्र के तौर पर भेजा जा सकता है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया आधार कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
फोटो वाला राशन कार्ड
आर्म्स लाइसेंस
केंद्र सरकार या राज्य सरकार या किसी पीएसयू द्वारा जारी किया गया फोटो पहचान पत्र
तस्वीरों वाला पेंशन कार्ड
सेंट्रल गवर्मेंट हेल्थ सर्विस स्कीम कार्ड या एक्स सर्विसमेन कॉन्ट्रिब्यूट्री हेल्थ स्कीम फोटो कार्ड
सांसद या विधायक या पार्षद या गैजेटेड अफसर द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ पहचान पत्र का सर्टिफिकेट

2. पते का सबूत
फोटो आईडी के साथ आपको अपना एड्रेस प्रूफ भी अपने एप्लिकेशन के साथ देना होगा। इनमें से किसी एक डॉक्यूमेंट को अपने फॉर्म के साथ संलग्न करें:

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया आधार कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
पति/पत्नी का पासपोर्ट
पोस्ट ऑफिस पासबुक जिसमें आवेदक का पता दिया हो
लेटेस्ट प्रॉपर्टी टैक्स एसेसमेंट ऑर्डर
सरकार द्वारा जारी किया गया डोमिसाइल सर्टिफिकेट
 केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किया एलोटमेंट लेटर ऑफ अकोमडेशन (3 साल से पुराना नहीं)
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन
सांसद या विधायक या पार्षद या किसी गैजेटेड अफसर द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ एड्रेस सर्टिफिकेट
कंपनी द्वारा जारी किया गया ऑरिजनल सर्टिफिकेट

आप इन डॉक्यूमेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, पर यह तीन महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।

बिजली बिल
लैंडलाइल बिल या ब्रॉडबैंड कनेक्शन बिल
पानी बिल
गैस कनेक्शन कार्ड या बुक
बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
जमा खाता स्टेटमेंट
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट

3. जन्मतिथि प्रमाण पत्र
इनमें से किसी एक डॉक्यूमेंट को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के तौर पर पेश किया जा सकता है:

नगर निगम द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र या जन्म और मृत्यु के रजिस्टरार द्वारा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अधिकृत किसी दफ्तर द्वारा। या भारतीय कॉन्सलेट द्वारा।
पेंशन पेमेंट ऑर्डर
रजिस्टरार ऑफ मैरेज द्वारा जारी किया गया शादी प्रमाणपत्र
10वीं क्लास का पासिंग सर्टिफिकेट
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
सरकार द्वारा जारी किया गया डोमिसाइल सर्टिफिकेट
मजिस्ट्रेट को दिया गया शपथ-पत्र जिसमें जन्मतिथि का जिक्र है

4. फोटो
आपको पैन कार्ड एप्लिकेशन के साथ अपनी दो तस्वीर भी भेजनी पड़ेगी।

अप्लाई करने का तरीका

एक बार जब सारे डॉक्यूमेंट आपके पास उपलब्ध हो जाएं, उसके बाद ये करें:

1. NSDL की वेबसाइट पर इस पेज पर जाएं।
2. बॉटम तक स्क्रॉल करें और Apply for a new PAN Card के ड्रॉप डाउन मेन्यू में Individual सेलेक्ट करें। फिर Select करें।
3. अब आप फॉर्म भरना शुरू कर सकते हैं। अगर आपको कोई शंका है तो इस पेज पर जाकर फॉर्म भरने की गाइडलाइन को पढ़ सकते हैं।
4. पहला फील्ड AO Code है जिसे आप यहां खोज सकते हैं। आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हेल्पलाइन नंबर 18001801961 पर कॉल करके अपने AO code के बारे में जान सकते हैं।
5. name, gender, address जैसे फील्ड को भरने में आपको परेशानी नहीं आनी चाहिए। हां, जिन-जिन डॉक्यूमेंट को आप सब्मिट करने वाले हैं उन्हें चुनते वक्त खास ख्याल रखें। आप प्वाइंट 15 पर बने ड्रॉप डाउन मेन्यू में फॉर्म चुन सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...