Skip to main content

किसी भी पुराने फोन के बदले 501 में ले जाएं जियो का मल्टीमीडिया फोन, ये है तरीका

किसी भी पुराने फोन के बदले 501 में ले जाएं जियो का मल्टीमीडिया फोन, ये है तरीका

नयी दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो के मानसून हंगामा ऑफर के तहत ग्राहक किसी भी कंपनी के फीचर फोन और 501 रुपये के बदले जियो फोन खरीद सकते हैं।

कंपनी ने आज यह जानकारी दी कि मॉनसून हंगामा ऑफर शुक्रवार से लॉन्च हो रहा है। 20 जुलाई को शाम पांच से इस ऑफर की शुरूआत होगी। इस ऑफर के तहत ग्राहक 501 रुपये में किसी भी कंपनी के किसी भी मॉडल का पुराना फीचर फोन, जियोफोन के मौजूदा मॉडल से बदल सकते हैं।



यह नया जियोफोन 4जी वोल्टी तकनीक पर चलता है। यह फेसबुक, वॉट्सऐप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया ऐप्स को सपोर्ट करेगा। किसी भी फीचर फोन में इस तरह के ऐप्स पहली बार उपलब्ध होंगे।

गूगल मैप्स भी जियोफोन में चलेगा। यह सभी ऐप्स 15 अगस्त से उपलब्ध होंगे। जियोफोन के पुराने ग्राहकों को भी इन ऐप्स का फायदा मिलेगा। जियोफोन वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक में इस आऊफर की घोषणा करते हुये कहा था कि 2.5 करोड़ भारतीय जियो फोन का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि 50 करोड़ से अधिक फीचर फोन उपभोक्ता इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते। उनके लिए इंटरनेट के दरवाजे बंद थे इसीलिए हम जियोफोन लेकर आए थे। अब हमने उसकी शुरूआती कीमत 501 रुपये कर दी है ताकि अधिक से अधिक भारतीय “डिजिटल इंडियन” का हिस्सा बन सकें।

यह फीचर फोन जियो डॉट कॉम (Jio.com) और जियो के अधिकृत ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है. बताया जा रहा है कि इसी प्रकार JIO phone 2 को भी जियो डॉट कॉम (Jio.com) और जियो के अधिकृत ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. हाल में आयोजित कंपनी की सालाना आम बैठक में रिलायंस जियो ने नए जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर (Jio Phone Monsoon Hungama) ऑफर से भी पर्दा उठाया था जिसमें ग्राहकों को पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करने पर मात्र 501 रुपये में Jio Phone दिया जाएगा. यह ऑफर देशभर में आज से शुरू है.

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...