कई दिनों से चर्चा में चल रहा jio का सस्ता फ़ोन जीरो रूपए में लॉन्च किया गया आज ही रिलायंस के चैयरमेन मुकेश अम्बानी ने ये फ़ोन को मुफ्त में लॉन्च कर दिया है कंपनी के अनुसार इस फ़ोन को लेने के लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा लेकिन इस फ़ोन को लेने के लिए आपको सिर्फ 1500 रूपए सिक्योरिटी जमा करवानी होगी जो तीन साल के बाद आपको वापस मिल जाएगी |
जिओ के इस 4G फ़ोन को खरीदने के लिए आपको 15 अगस्त का इंतज़ार करना पड़ेगा | क्योकि इस फ़ोन को स्वतंत्रा दिवस पर पेश किया जायेगा और 24 अगस्त से मोबाइल की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी | जिओ 4G फीचर्स वाले इस फ़ोन में 2.4 इंच डिस्प्ले है इस फ़ोन में सबसे बढ़िया फीचर्स की बात करे तो इसका वॉइस असिस्टेंट फीचर है जो यूजर वॉइस समझने में उपयोगी है ! इस 4G फ़ोन के साथ अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड भी जोड़ सकोगे |
कंपनी ने इसके इस फ़ोन के लिए अलग प्लान भी लॉन्च किया जिसमे आप सिर्फ 153 रूपए में अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का फायदा उठा सकोगे | अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करते रहे !
Comments
Post a Comment