Multibagger Stock: एक साल में इस शेयर ने दिया 260% का रिटर्न, अभी भी बड़ी तेजी आने की उम्मीद, क्या आप करेंगे निवेश
APL Apollo Tubes Stock Price: पिछले एक साल में APL Apollo Tubes के शेयरों ने अपने निवेशकों को 260% से ज्यादा रिटर्न दिया है। 2021 में अब तक इसका रिटर्न 103% रहा है। सितंबर 2020 में APL Apollo Tubes के शेयर 480 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे जो शुक्रवार 9 सितंबर को 2.19% ऊपर 1880 रुपए पर बंद हुए हैं। APL Apollo Tubes स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी है। यह कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है जिनमें प्री-गैल्वनाइज्ड ट्यूब्स, स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब्स, गैल्वनाइज्ड ट्यूब्स, MS ब्लैक पाइप्स और हॉलो सेक्शंस बनाती है। मिंट के मुताबिक, डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने APL Apollo Tubes के कवरेज की शुरुआत इसे Buy रेटिंग के साथ की है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मल्टीबैगर स्टॉक्स और तगड़ा रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि इस प्रोडक्ट सेगमेंट में डिमांड बढ़ने से आगे कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा। कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, मार्केट शेयर बढ़ने के साथ-साथ विलय से क्रॉस सेलिंग बढ़ने के कारण भी आ...