Skip to main content

Download Aadhaar Card Online in Hindi

आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी ऑनलाइन डाउनलोड करने का तरीका जानें, Download Aadhaar Card Online in Hindi


आधार कार्ड खो गया है। आप परेशान हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें? हम आपको यही सुझाव देंगे कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आप आधार की डिजिटल कॉपी फिर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास यह भी नहीं है तो इसे भी ऑनलाइन जाना जा सकता है। 12 अंकों वाला यह सरकारी आइडेंटिफिकेशन नंबर एक तरह से अनिवार्य है और एक तरह से नहीं भी। लेकिन यह ज्यादातर सरकारी कागजातों में पहचान पत्र के तौर पर काम आता है।हाल के दिनों में कुछ सरकारी संस्थानों में तो इसे अनिवार्य भी कर दिया गया है। आधार कार्ड को भारत सरकार की ओर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)द्वारा जारी किया जाता है।

(यह भी पढ़ें: आधार कार्ड का स्टेटस पता करने का तरीका)

आधार कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी डिजिटल कॉपी भी उपलब्ध होती है जिसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसी सुविधा किसी और पहचान पत्र के साथ नहीं है। दूसरी खासियत यह है कि डिजिटल कॉपी भी ऑरिजनल कार्ड की तरह सभी जगह पर मान्य होता है। अगर आपने आधार कार्ड खो दिया है और आपको नई की जरूरत है, या फिर आपको डिजिटल कॉपी की चाहिए ताकि किसी भी ऑनलाइन फॉर्म के साथ इसे जमा किया जा सके। आपकी इन जरूरतों का समाधान है UIDAI की वेबसाइट पर।

आधार कार्ड बनवाना तो मुफ्त है ही और इसकी डिजिटल कॉपी निकालना भी। इसके आपको यह करना होगा।

अपना UID आधार कार्ड नंबर जानें
आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने के लिए आपको UID नंबर या इनरॉलमेंट नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको आधार कार्ड की हार्ड कॉपी मिल चुकी है तो उसपर लिखे नंबर को किसी सुरक्षित स्थान पर लिखकर रख लें। अगर आपने आधार कार्ड खो दिया है तो इनरोलमेंट आईडी जानने के लिए इनरोलमेंट फॉर्म को तलाशें। अगर आपके पास इन सबमें कुछ भी नहीं है तो आपको सबसे पहले इसे तलाशना होगा। आपको यह करने की जरूरत है:
 
1. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।

2. सुनिश्चित करें कि सक्रीन के टॉप पर बने ऑप्शन में से Aadhaar No (UID) को चुना गया है।

3. अपना पूरा नाम टाइप करें, जैसा कि आपके आधार कार्ड पर प्रिंटेड है।

4. इमेल आईडी या फोन नंबर में से एक को टाइप करें। ध्यान रहे कि ये डिटेल आपके आधार कार्ड के डिटेल से अलग ना हों।

5. इमेज में दिखने वाले कैरेक्टर्स को Enter the Security Code के ऊपर बने बॉक्स में टाइप करें।

6. OTP पाने के लिए क्लिक करें।

7. वन टाइम पासवर्ड आपके ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर पर भेज दिया जाएगा। Enter OTP बॉक्स में पासवर्ड डालें।

8. Verify OTP पर क्लिक करें।

9. अब आपका आधार नंबर एसएमएस या ईमेल के जरिए आपको मिल जाएगा।
 


अपना आधार कार्ड पाएं
UID नंबर मिलने के बाद आप इसका इस्तेमाल अपने आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने के लिए कर सकते हैं। इसका तरीका भी बेहद आसान है।

1. UIDAI की वेबसाइट पर e-Aadhaarपेज पर जाएं।

2. इसके बाद I have के बगल में Aadhaarसेलेक्ट करें।

3. अपना आधार नंबर एंटर करें। पूरा नाम और अपने घर का पिन कोड भी डालें।

4. Enter above Image Text बॉक्स में ऊपर दिख रहे टेक्स्ट को टाइप करें।

5. Get One Time Password पर क्लिक करें।

6. अगर आप पॉप-अप बॉक्स में कंफर्म पर क्लिक करते हैं तो यह वन-टाइम पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। आप चाहें तो Cancel पर क्लिक करके इसे अपने ईमेल पर भी मंगवा सकते हैं।

7. Enter OTP के बगल वाले बॉक्स में पासवर्ड डालें।

8. Validate & Download पर क्लिक करें।
 


अब आपका आधार कार्ड PDF फाइल के तौर पर डाउनलोड हो जाएगा। हालांकि यह पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगा। इसका पासवर्ड आपके घर के पते का पिन कोड है। आप इस फाइल का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह पूरी तरह से मान्य आधार कार्ड है।

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...