Skip to main content

WhatsApp पर अब वीडियो कॉल के दौरान किसी और शख्स से करें चैट

WhatsApp पर अब वीडियो कॉल के दौरान किसी और शख्स से करें चैट

व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र के लिए दो नए फीचर पेश किए हैंये फीचर हैं पिक्चर इन पिक्चर और टेक्स्ट स्टेटस अपडेटनए फीचर एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए ज़ारी किए गए

व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र के लिए दो नए फीचर पेश किए हैं। हम बात कर रहे हैं पिक्चर इन पिक्चर और टेक्स्ट को स्टेटस बनाने की। नए फीचर एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए ज़ारी किए गए हैं। इन फीचर को देखकर यही कह सकते हैं कि फेसबुक की स्वामित्व वाली यह कंपनी अपने यूज़र के लिए प्लेटफॉर्म को रोचक बनाए रखने के लिए हर रोज कुछ नया कर रही है।

हम आपको पहले पिक्चर इन पिक्चर फीचर के बारे में बताते हैं। अब यूज़र वीडियो कॉलिंग के विंडो का साइज़ तय कर सकते हैं और उसे स्क्रीन पर कहीं भी ले जा सकते हैं। हो सकता है कि यूज़र को वीडियो कॉलिंग के दौरान किसी और शख्स को टेक्स्ट मैसेज भेजने का मन करे या फुर कुछ और करने का, ऐसे में यह फीचर बेहद ही कारगर साबित होगा। कंपनी ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इस फीचर की टेस्टिंग जुलाई महीने में शुरू की थी। पिछले कुछ महीनों में कई मैसेजिंग ऐप ने पिक्चर इन पिक्चर जैसे फीचर रिलीज किए हैं, ताकि यूज़र अपने समय का भरपूर इस्तेमाल कर सकें। ऐप्पल के लेटेस्ट आईफोन भी इस फीचर को सपोर्ट करते हैं।
 


अब WhatsApp यूज़र स्टेटस को सिर्फ टेक्स्ट से भी अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले यूज़र के पास स्टेटस अपडेट के तौर पर तस्वीरें या वीडियो इस्तेमाल करने की सुविधा थी। अब यूज़र लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्ज़न पर बैकग्राउंड कलर चुन पाएंगे और उस पर टेक्स्ट लिख पाएंगे। बता दें कि खास किस्म के टेक्स्ट वाला यह स्टेटस सिर्फ 24 घंटे तक रह सकता है। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र के लिए इस फीचर को पिछले महीने के आखिर में ही पेश किया गया था। अब यह हर किसी के पास पहुंच गया है।

अपने प्लेटफॉर्म से और यूज़र को जोड़ने के लिए व्हाट्सऐप ने आक्रामक रणनीति अपनाई हुई है। हर हफ्ते या तो नए फीचर आ रहे हैं, या पुराने फीचर को बेहतर बनाया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने बिजनेस ग्राहकों के लिए नए टूल का ऐलान किया था। अब बिजनेस प्लेटफॉर्म को व्हाट्सऐप पर वैरिफाइड प्रोफाइल मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર

ગુજરાત રાજ્ય ઓફ સેન્ટ્રલ બસ ડેપો તપાસ નંબર્સ શહેરનું નામ / ફોન નંબર આહવા  220030 અડાજણ ગામ  2765221 અહમદાબાદ   079 25463360 અહમદાબાદ  079 25463386 અહમદાબાદ  079 25433396 અહમદાબાદ  079 25463409 અંબાજી  02749 262141 અમરેલી  02792 222158 આણંદ  02692 253293 ...

31 मार्च से पहले आपका pan card को आधार कार्ड से Link करवा ले,आपको panlty लग सकती है||

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. PAN Aadhaar Link: भारत सरकार द्वारा आपके पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई है. यदि आप इन कार्डों को अंतिम तिथि तक लिंक नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की पेनल्टी लग सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके अवाला भी कई और परेशनियों का सामना करना पड़ेगा. जैसे कि नया बैंक अकाउंट खोलने, शेयर बाजार में निवेश करने जैसे वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है. साथ ही, आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय और ब्याज भुगतान के लिए अपने पैन कार्ड भरना अनिवार्य होता है. यदि आप अपने पैन और आधार कार्ड (PAN Aadhaar Link) को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड भविष्य के किसी भी लेनदेन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप पेनल्टी का भुगतान करके समय सीमा के बाद दोनों कार्डों को लिंक कर सकते हैं. ऐसा होगा असर -पैन का...

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड क...